Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

खाकी का असली चेहरा उस रात नजर आया,डांटा नहीं किसी को, बस प्यार से समझाया

रात 2 बजे 112 का मानवीय चेहरा आया सामने - नशे में बाइक चला रहे पिता को रोककर दी समझाइश
तारिक खान-प्रदेश की स्याही & रायसेन की आवाज़

रायसेन। सेंडोरा-सदालतपुर के पास बीती रात लगभग 2 बजे 112 पुलिस टीम की संवेदनशीलता और जिम्मेदारी देखने को मिली। 
एक व्यक्ति शराब के नशे में अपनी मोटरसाइकिल पर लगभग 4 साल के बेटे और 8 साल की बेटी को बैठाकर अपने गांव बर्रुखर जा रहा था। रात के समय नशे की हालत में वाहन चलाना बच्चों के लिए खतरा बन सकता था।

तभी ड्यूटी पर मौजूद 112 के पुलिस सैनिक ज्ञानचंद गोर और पायलेट यतेन्द्र सिंह चौहान की नजर उस बाइक पर पड़ी। दोनों जवानों ने तुरंत वाहन रुकवाया और व्यक्ति को प्यार से समझाइश दी। उसे पानी पिलाया, चेहरा धुलवाया और समझाया कि नशे की हालत में वाहन चलाना गलत है और इससे बच्चों की सुरक्षा पर भी असर पड़ सकता है।

इस दौरान जवानों ने उसकी छोटी बेटी से भी बेहद अपनापन दिखाते हुए कहा 
अगर आगे कभी कोई परेशानी हो तो 112 पर कॉल करना, हम तुरंत आ जाएंगे

पुलिस के इस मानवीय व्यवहार की स्थानीय लोगों ने सराहना की। खाकी का यह संवेदनशील रूप यह बताता है कि पुलिस सिर्फ कार्रवाई ही नहीं, बल्कि समाज को सही रास्ता दिखाने का काम भी करती है।

खाकी का असली चेहरा उस रात नजर आया,
डांटा नहीं किसी को, बस प्यार से समझाया

Post a Comment

0 Comments