Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

रायसेन में एम्बुलेंस सेवाओं का निरीक्षण, पायलट और ईएमटी को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की परखी हकीकत, डॉ. एमडी भारती ने किया एम्बुलेंसों का निरीक्षण
तारिक खान-रायसेन की आवाज़-&-प्रदेश की स्याही

रायसेन। जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से जिला नोडल अधिकारी एवं जिला फ्लोरोसिस अधिकारी डॉ. एमडी भारती ने शुक्रवार को रायसेन में शव वाहन एवं 108 एम्बुलेंसों का निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान डॉ. भारती ने एम्बुलेंसों की तकनीकी स्थिति, आवश्यक चिकित्सा उपकरणों, साफ-सफाई तथा उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने पायलट और ईएमटी से सेवाओं के संचालन की जानकारी ली तथा मरीजों को समय पर बेहतर और गुणवत्तापूर्ण आपातकालीन सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान डॉ. भारती ने एम्बुलेंस कर्मचारियों को वाहन रखरखाव, समय पर रिस्पॉन्स, अनुशासन और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने की समझाइश भी दी।

उन्होंने कहा कि 108 एम्बुलेंस और शव वाहन स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, इसलिए इनके संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान संबंधित एम्बुलेंस जिला मैनेजमेंट अधिकारी विशाल सिंह एवं एम्बुलेंस स्टाफ भी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments