Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

रायसेन में एसडीएम मनीष शर्मा का सख्त संदेश, वायरल वीडियो के दोनों आरोपी जेल भेजे गए

बेटियों के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों की अब खैर नही।
तारिक खान - रायसेन की आवाज़ & प्रदेश की स्याही

रायसेन। महिलाओं और बेटियों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के मामले में रायसेन प्रशासन ने सख्त और त्वरित कार्रवाई करते हुए यह स्पष्ट कर दिया है कि महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों के लिए कानून में कोई नरमी नहीं है। रायसेन पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उन्हें धारा 151 के तहत एसडीएम एवं अनुविभागीय अधिकारी मनीष शर्मा की न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में आरोपियों द्वारा महिलाओं और लड़कियों के लिए बेहद आपत्तिजनक और अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया गया था। मामला सामने आते ही प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया और तत्काल कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की।

सुनवाई के दौरान एसडीएम मनीष शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि "महिलाओं और बेटियों की गरिमा से जुड़ा कोई भी मामला अत्यंत गंभीर है। समाज में इस तरह की मानसिकता को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। ऐसे अपराधियों को न पहले बख्शा गया है और न आगे बख्शा जाएगा। कानून अपना काम पूरी सख्ती से करेगा।"

रायसेन में अपनी निष्पक्ष कार्यशैली, संवेदनशील प्रशासन और त्वरित निर्णयों के लिए पहचान बना चुके एसडीएम मनीष शर्मा ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि कानून के सामने कोई भी व्यक्ति बड़ा नहीं है। महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के मामलों में उनकी सख्ती आमजन के बीच विश्वास पैदा करती है कि प्रशासन हर पीड़ित के साथ मजबूती से खड़ा है।
शहर के नागरिकों ने भी इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए इसे समाज के लिए सकारात्मक और आवश्यक कदम बताया है। लोगों का कहना है कि इस तरह की सख्त कार्रवाई से महिलाओं के खिलाफ अभद्र व्यवहार करने वाले लोगों में कानून का भय पैदा होगा और समाज में बेटियों के सम्मान का संदेश और मजबूत होगा।

रायसेन प्रशासन की यह कार्रवाई उन लोगों के लिए भी स्पष्ट चेतावनी है जो सोशल मीडिया या सार्वजनिक मंचों पर महिलाओं के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास करते हैं। कानून ऐसे मामलों में पूरी दृढ़ता के साथ कार्रवाई करेगा।

Post a Comment

0 Comments