Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

प्राथमिक उपचार देकर निभाई सेवा की जिम्मेदारी

VIP ड्यूटी में 108 एंबुलेंस टीम बनी कावड़ यात्रियों का सहारा, प्राथमिक उपचार देकर निभाई सेवा की जिम्मेदारी
तारिक खान-प्रदेश की स्याही & रायसेन की आवाज़ 

रायसेन। कावड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन के निर्देशानुसार 108 एंबुलेंस को VIP ड्यूटी पर तैनात किया गया। ड्यूटी के दौरान 108 एंबुलेंस टीम ने पूरी तत्परता और समर्पण के साथ कावड़ यात्रियों को आवश्यक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराईं।

108 एंबुलेंस के EMT कपिल नंदवंशी एवं पायलट शैलेंद्र मालवीय ने यात्रा के दौरान अस्वस्थ महसूस करने वाले श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) प्रदान किया। वहीं, पैरों और शरीर में दर्द से परेशान कावड़ यात्रियों को चिकित्सकीय सलाह के अनुसार दर्द निवारक दवाएं उपलब्ध कराकर राहत पहुंचाई।

पूरी ड्यूटी के दौरान एंबुलेंस टीम सतर्क रही और जरूरतमंद श्रद्धालुओं को समय पर स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराती रही। 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की इस सेवा भावना की कावड़ यात्रियों एवं उपस्थित लोगों ने सराहना की। प्रशासन द्वारा यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस प्रकार की तैनाती की गई, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सके।

Post a Comment

0 Comments