बरगी डेम में दिल दहला देने वाला मंजर… मौत भी जुदा न कर सकी माँ-बेटे को
जबलपुर के बरगी डेम में हुए दर्दनाक हादसे ने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं। शांत दिखने वाला ये जलाशय उस दिन ऐसा मंजर दिखा गया, जिसे देख पत्थर दिल इंसान भी टूट जाए।
राहत और बचाव टीम जब पानी में उतरी, तो जो दृश्य सामने आया, उसने सभी को सन्न कर दिया—माँ और उसका मासूम बेटा… दोनों की सांसें थम चुकी थीं, लेकिन दोनों अब भी एक-दूसरे से ऐसे लिपटे हुए थे जैसे मौत के आगे भी जुदा होने को तैयार नहीं।
माँ ने अपने बेटे को सीने से इस कदर चिपकाया हुआ था, मानो आखिरी पल तक उसे बचाने की कोशिश करती रही हो। और बेटा… वो भी अपनी माँ से ऐसे लिपटा था जैसे उसे भरोसा हो कि “माँ है तो सब ठीक हो जाएगा…”
लेकिन इस बार ना माँ उठी… ना बेटा।
इस हादसे में अब तक 9 लोगों की जान जा चुकी है। हर एक संख्या के पीछे एक उजड़ा हुआ घर है, लेकिन माँ-बेटे की ये तस्वीर उस दर्द को शब्दों से कहीं आगे ले जाती है।
लहरें आज भी बह रही हैं… लेकिन उस दिन उन्होंने कई जिंदगियाँ निगल लीं और पीछे छोड़ दिया एक ऐसा सन्नाटा, जो लंबे समय तक दिलों में गूंजता रहेगा।
“माँ की गोद में ही आख़िरी सांस थम गई,
मौत भी आई तो उसे जुदा न कर सकी…”
0 Comments