Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

बस के दोनों अगले पहिये अलग,मौके पर अफरा-तफरी मची।

पहाड़ से टकराई इंदौर-जबलपुर न्यू स्टार बस, दोनों अगले पहिये अलग – एक घायल
तारिक खान - रायसेन की आवाज़ & प्रदेश की स्याही

रायसेन जिले के बरेली हाईवे पर रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। इंदौर से जबलपुर जा रही न्यू स्टार बस घाट खमरिया सुल्तानपुर के पास अनियंत्रित होकर पहाड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के दोनों अगले पहिये अलग हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में बृजेश जाटव घायल हो गए। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सिविल हॉस्पिटल बरेली में भर्ती कराया गया। 

बताया जा रहा है कि चालक ने बस को संभालने की कोशिश की, जिससे बड़ा हादसा टल गया और अन्य यात्रियों को गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।

घायल का अस्पताल में उपचार जारी है, वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments