Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

शहीद वनरक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित

वनरक्षक हरिकेश गुर्जर की शहादत को नमन, रायसेन में निकला कैंडल मार्च
तारिक खान-रायसेन की आवाज़ & प्रदेश की स्याही।

रायसेन। मुरैना में वन सुरक्षा के दौरान शहीद हुए वनरक्षक हरिकेश गुर्जर की शहादत को याद करते हुए रायसेन में वन कर्मचारियों द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। शुक्रवार शाम करीब 7:00 बजे जिला स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कर्मचारियों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शहीद वनरक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके साहस एवं बलिदान को याद किया। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। उपस्थित कर्मचारियों ने कहा कि वनरक्षक हरिकेश गुर्जर ने वन संपदा की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा कि वनरक्षक सीमित संसाधनों में भी जंगलों और वन्यजीवों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में हरिकेश गुर्जर का बलिदान पूरे विभाग के लिए प्रेरणादायी है। कैंडल मार्च के दौरान कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए शहीद को नमन किया और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Post a Comment

0 Comments