थाने के जरिए लिखित माफी: रायसेन एसडीएम कार्यालय विवाद में आया नया मोड़
महिला बाबू दिव्या दीक्षित से अधिवक्ता ने जताया खेद,
शांतिपूर्ण समाधान की ओर बढ़ा मामला
तारिक खान रायसेन की आवाज़-&-प्रदेश की स्याही
रायसेन | एसडीएम कार्यालय में पेशी बढ़ाने को लेकर हुए विवाद के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। कार्यालय में हुई तीखी बहस और विवाद के बाद संबंधित अधिवक्ता ने रायसेन कोतवाली के माध्यम से महिला बाबू दिव्या दीक्षित से लिखित रूप से माफी मांगी है।
जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले एसडीएम कार्यालय में काम को लेकर विवाद की स्थिति बनी थी, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया था। घटना के बाद कार्यालय स्टाफ में नाराजगी भी देखने को मिली थी और मामले ने जिले में चर्चा का विषय बना लिया था।
अब मामले में अधिवक्ता की ओर से थाने के जरिए लिखित माफीनामा दिए जाने के बाद इसे विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त करने की पहल माना जा रहा है।
प्रशासनिक हलकों में इस घटनाक्रम को सकारात्मक कदम माना जा रहा है। वहीं यह संदेश भी सामने आया है कि किसी भी मतभेद या विवाद का समाधान संवाद, संयम और सम्मानजनक व्यवहार से किया जाना चाहिए।
फिलहाल मामले के बाद कार्यालय में सामान्य कामकाज जारी है और पूरे घटनाक्रम पर लोगों की नजर बनी हुई है।
0 Comments