ब्राह्मण समाज की एकजुटता को लेकर सिलवानी में बैठक संपन्न।
रायसेन की आवाज़ न्यूज़।
सिलवानी। ब्राह्मण समाज की एकजुटता एवं संगठनात्मक मजबूती को लेकर काठिया मंदिर, सिलवानी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रमाकांत शुक्ला ने की।
बैठक में ब्राह्मण महासभा बेगमगंज के पूर्व अध्यक्ष बसंत शर्मा ने प्रस्ताव रखते हुए कहा कि जिले में सक्रिय विभिन्न ब्राह्मण समाज के संचालित संगठनों से पाँच–पाँच प्रतिनिधियों के नाम लेकर 51 सदस्यीय जिला स्तरीय संगठन का गठन किया जाना चाहिए।
बैठक में रमाकांत शुक्ला ने कहा कि समाज को जिला स्तर पर एक साझा मंच की जरूरत है, जो सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर प्रभावी ढंग से कार्य कर सके
संघर्ष शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में ब्राह्मण समाज को आपसी मतभेद भुलाकर संगठित होने की आवश्यकता है। समाज की एकजुटता से ही युवाओं को सही दिशा, शिक्षा, संस्कार एवं सामाजिक सम्मान को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिले स्तर पर सशक्त संगठन बनने से समाज की समस्याओं को शासन–प्रशासन के समक्ष प्रभावी रूप से रखा जा सकेगा।
बैठक में राजेश मिश्रा , जय गोविंद दुबे, शिवनारायण व्यास , हरीश मिश्र, नरेंद्र कुमार शर्मा, नन्हेंलाल उपाध्याय, बृजभूषण तिवारी रामाचार्य, बी. भार्गव, तरुण शर्मा, कमलेश शर्मा, संदीप शर्मा, संदीप व्यास, राकेश दुबे, दिनेश शर्मा, संजय मिश्रा, अखिलेश पाराशर, हीरालाल शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, देवेश पांडे सहित अन्य ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित सदस्यों ने एकमत होकर प्रस्ताव का समर्थन किया तथा निर्णय लिया गया कि आगामी जिला स्तरीय बैठक बरेली में आहूत की जाएगी, जिसमें जिला संगठन के गठन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा।
0 Comments