Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

नींव मजबूत हो तो भविष्य सुरक्षित- सोलंकी

किशोरी विकास व्यक्तित्व शिविर आयोजित -
नींव मजबूत हो तो भविष्य सुरक्षित- सोलंकी
(तारिक खान)-रायसेन की आवाज़ न्यूज़।

रायसेन - सेवा भारती  के तत्वावधान में किशोरी विकास व्यक्तित्व शिविर का  आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवा भारती मध्य भारत प्रांत के प्रांतीय संगठन मंत्री  सुरेंद्र सोलंकी, किशोरी आयाम की प्रांत संयोजिका श्रीमती आभा पांडे, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. किरण  शेजवार  उपस्थिति रही।
   कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुरेंद्र सोलंकी ने अपने उद्बोधन में कहा कि
किशोर अवस्था जीवन की वह नींव है, जिस पर पूरे व्यक्तित्व का निर्माण होता है। यदि इस उम्र में सही दिशा, सकारात्मक सोच और नैतिक संस्कार मिल जाएं तो किशोरी न केवल अपने परिवार बल्कि समाज और राष्ट्र के लिए भी सशक्त आधार बनती हैं।

डॉ. किरण दीदी शेजवार ने किशोरी बालिकाओं से संवाद करते हुए कहा कि सशक्त किशोरियों से ही सशक्त परिवार और सशक्त परिवारों से सशक्त राष्ट्र व समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने स्वास्थ्य, स्वच्छता और नैतिक मूल्यों पर विशेष जोर दिया।
किशोरी आयाम की प्रांत संयोजिका श्रीमती आभा पांडे ने भी किशोरियों का मार्गदर्शन करते हुए उनके सर्वांगीण विकास की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान ताइक्वांडो नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट सुश्री शिखा गौर ने किशोरी बालिकाओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक गुर सिखाए। शिविर में 13 से 19 वर्ष आयु वर्ग की 360 किशोरी बालिकाओं को स्वच्छता किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में माताओं एवं बहनों की सक्रिय सहभागिता भी देखने को मिली।
इस अवसर पर राजेश भार्गव,डॉ. अरुणकुमार शर्मा, कमलेश तिवारी, नारायणजी कुशवाह, चंद्रशेखरजी शर्मा,  रंजीतजी धुर्वे, श्रीमती रजनी अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments