संत बाबा गाडगे महाराज की पुण्यतिथि मनाई।
रायसेन की आवाज़ न्यूज़।
रायसेन। रायसेन में इंडियन चौराहा ज्योति फोटो फ्रेमिंग सेंटर पर महू के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जनकल्याण समिति के माध्यम से संत गाडगे महाराज जी की पुण्यतिथि मनाई गई उपस्थित वक्ताओं द्वारा संत गाडगे महाराज जी की पुण्यतिथि के अवसर पर संत गाडगे महाराज के विचारों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संविधान रचयिता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एवं संत गाडगे महाराज जी आपस में परम मित्र थे और दोनों के विचार आपस में मिलते-जुलते थे। संत गाडगे महाराज के उपदेश भी सरल और सहज होते थे।वो अपने कीर्तनों में कहा करते थे कि चोरी मत करो, साहूकारों से कर्ज मत लो, व्यसनों में लिप्त मत हो, भगवान और धर्म के नाम पर जानवरों को मत मारो, जातिगत भेदभाव और छुआछूत का पालन मत करो। उन्होंने आम लोगों के मन में यह बात बैठाने की कोशिश की कि भगवान पत्थर में नहीं बल्कि इंसानों में हैं। संत गाडगे महाराज जी, संविधान रचयिता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी के परम सहयोगी एवं मित्र भी रहे। इस अवसर पर एडवोकेट विजय लोहट दादाभाई, बारेलाल सूर्यवंशी, सेन समाज के जिला अध्यक्ष सूर्य सेन, अखिल भारतीय रजक महासभा के जिला अध्यक्ष राकेश मालवीय, सचिव संतोष मालवीय, शिवनारायण सेन, बबलू वर्मा, कर्मचारी नेता राकेश मालवीय, पत्रकार मलखान सिंह ठाकुर, पत्रकार एवं नगर अध्यक्ष राहुल मालवीय, महू के भीमराव अंबेडकर जनकल्याण समिति के जिला अध्यक्ष पत्रकार थान सिंह मालवीय, वीर सिंह कुशवाहा, रूप सिंह मालवी संतोष मालवीय, सुनील मालवी, वरिष्ठ पत्रकार अमित शर्मा, कुशवाहा समाज के वरिष्ठ नेता रमेश कुशवाहा, शिवनारायण सेन आदि लोग उपस्थित रहे।
0 Comments