Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

अगर आम नागरिक पेड़ लगाता है तो फोटो खिंचवाने प्रशासन पहुंच जाता है।

वार्ड नं. 8 में पेड़ कटाई से हड़कंप, प्रशासन पर उठे सवाल।
रायसेन की आवाज़ न्यूज़।

रायसेन। पुराना रवि शंकर पार्क स्कूल के पीछे वार्ड क्रमांक 8 में कल दिन दहाड़े पप्पू नामक व्यक्ति द्वारा अत्यंत लाभकारी सहजन (मुंगगा) का पेड़ काटे जाने की घटना सामने आई है। यह वही पेड़ है जिसे आयुर्वेद में औषधीय गुणों का खजाना माना जाता है और जिसे पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पेड़ काटने से पहले न तो किसी प्रकार की अनुमति ली गई और न ही वन विभाग या नगर पालिका की कोई मौजूदगी रही। हैरानी की बात यह है कि वार्ड में खुलेआम पेड़ काटा गया, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी या तो अनजान बने रहे या जानबूझकर चुप्पी साधे रहे।

घटना के बाद क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि।

अगर आम नागरिक पेड़ लगाता है तो फोटो खिंचवाने प्रशासन पहुंच जाता है।

लेकिन जब पेड़ काटा जाता है, तब पूरा सिस्टम अंधा-बहरा हो जाता है।

यह मामला सीधे तौर पर वृक्ष संरक्षण नियमों और पर्यावरण अधिनियम का उल्लंघन है। सवाल यह भी है कि
क्या आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी?
क्या केवल जुर्माना लगाकर मामला रफा-दफा कर दिया जाएगा?

या फिर जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी?
स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि पप्पू नामक व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई, साथ ही मौके पर अनिवार्य वृक्षारोपण और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।

अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर पर्यावरण अपराध पर तुरंत कार्रवाई करता है या हमेशा की तरह मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा। जनता की निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं।

Post a Comment

0 Comments