Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल।

कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल।
कोतवाली-दिनांक 11/12/25 को फरियादी अंशुल उर्फ हिमांशु खत्री उम्र 25 साल निवासी वार्ड नं. 03 मढ़ईपुरा रायसेन ने रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 10/12/25 को पुरानी रंजिश को लेकर ज्ञान यादव ने मां-बहन की गंदी गंदी गालियाँ देकर हाथ में रखी छुरी से जान से मारने की नियत से मुझे मारा, जिससे सीने के नीचे बायीं तरफी लगी, जिससे खून बहने लगा एवं जान से मारने की धमकी दिया की रिपोर्ट पर अपराध सदर धारा 296,115(2),109(1),351(3) बीएनएस 3(1)द,ध, 3(2)(va) sc/st एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया। 

निर्देशनः प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय रायसेन श्री आशुतोष गुप्ता के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक रायसेन श्री कमलेश कुमार खरपुसे के मार्गदर्शन में एवं SDOP श्रीमति प्रतिभा शर्मा, सहायतार्थ टू-आईसी उनि रोहित कुशवाह के नेतृत्व में टीम गठित कर गंभीरता पूर्वक तलाश पतारसी प्रारम्भ की गई।

अनुसंधान के दौरान मुखबिर सूचना के आधार आरोपी ज्ञान यादव पिता राजेश यादव उम्र 21 साल निवासी वार्ड नं. 03 मढ़ईपुरा रायसेन थाना कोतवाली जिला रायसेन की तलाश पतारसी प्रारम्भ की गई, आरोपी कटारिया वेयर हाउस के पास मिलने पर पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया जिसे समक्ष गवाहान विधिवत गिरफ्तारी कार्यवाही कर, मुताबिक मेमोरेण्ड के घटना में प्रयुक्त आलाजरर जप्त किया जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल दाखिल किया गया।

सरहानीय कार्य - उपरोक्त प्रकरण में आरोपी की कड़ी मेहनत व लगन से पतारसी/गिरफ्तारी करने में,थाना प्रभारी अजाक निरीक्षक सुरेश दुबे, टू-आईसी उनि रोहित कुशवाह, सउनि अशोक गौर, सउनि मनकर आहके,  प्रआर. सचिन शर्मा, माखन उइके, सतेन्द्र लोधी, महिला आर. वर्षा आर. शशांक दीक्षित, संदीप. विनोद तिवारी एवं सउनि सुरेंद्र सिंह सायबर सेल रायसेन की अहम भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments