Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

गणेश विसर्जन करते समय दो बच्चों की मौत।

गणेश विसर्जन करते समय दो बच्चों की मौत।

रायसेन के थाना उमरागंज क्षेत्र के ग्राम घाट खेड़ी में मातम पसरा हुआ है।

रायसेन। कल शाम अनंत चतुर्दशी पर श्री गणेश प्रतिमा का नदी में विसर्जन करते समय दो बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई है।
उमरावगंज थाना क्षेत्र के घाटखेड़ी गांव में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गांव के पांच बच्चे घर की गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने नाले के पास पहुंचे थे। जिस पत्थर पर वे खड़े थे, उसके नीचे की मिट्टी धसक गई। सभी बच्चे नाले के पानी में गिर गए। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भी तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। तीन बच्चों को तुरंत बाहर निकाल लिया गया। उनकी जान बच गई। दो बच्चे नाले के गहरे पानी में डूब गए। इनमें 16
साल का अनुज साहू और 17 साल का नितिन साहू शामिल थे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद एक बच्चे का शव पानी से निकाला गया। दूसरे बच्चे को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया। उसे सीपीआर दिया गया।
फिर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर उसकी भी मौत हो गई।  जानकारी मिली कि बच्चे घर की मूर्ति का विसर्जन करने नाले के पास गए थे। मिट्टी धसकने से यह हादसा हुआ। गांव में मातम पसरा है।

Post a Comment

0 Comments