Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

पदोन्नति को उनकी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट कार्य का सम्मान माना जा रहा है।

आरआई धनीराम अहिरवार बने नायब तहसीलदार, क्षेत्र में खुशी की लहर
तारिक खान-प्रदेश की स्याही & रायसेन की आवाज़

रायसेन। रायसेन तहसील में पदस्थ राजस्व निरीक्षक (आरआई) धनीराम अहिरवार को पदोन्नति देकर नायब तहसीलदार बनाया गया है। उनकी पदोन्नति की खबर मिलते ही राजस्व विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

धनीराम अहिरवार अपने सरल स्वभाव, ईमानदार कार्यशैली और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते हैं। राजस्व विभाग में लंबे समय तक बतौर आरआई सेवाएं देते हुए उन्होंने शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उनकी पदोन्नति को उनकी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट कार्य का सम्मान माना जा रहा है। शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment

0 Comments