Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

108 टीम की तत्परता से बची घायल की जान

नागिन मोड़, बड़ी के पास भीषण हादसा — 108 टीम की तत्परता से बची घायल की जान
तारिक खान-रायसेन की आवाज़ & प्रदेश की स्याही

रायसेन जिले के बड़ी क्षेत्र स्थित नागिन मोड़ पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस सेवा की टीम बिना देरी किए मौके पर पहुंची। ईएमटी सुरेंद्र और पायलट संदीप ने तेजी और सूझबूझ का परिचय देते हुए घायल को स्ट्रेचर की मदद से सुरक्षित एम्बुलेंस में शिफ्ट किया।

इसके बाद प्राथमिक उपचार देते हुए घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच सकी।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस टीम की मुस्तैदी और सेवाभाव की जमकर सराहना की।

Post a Comment

0 Comments