खरगोन में गूंजा पत्रकारों का स्वर: दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन में रायसेन की मजबूत भागीदारी
तारिक खान-रायसेन की आवाज़ & प्रदेश की स्याही
रायसेन। मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ एवं मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन जिला खरगोन में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। अधिवेशन में प्रदेशभर से आए पत्रकारों ने संगठन की मजबूती, पत्रकार हितों की सुरक्षा और मीडिया की चुनौतियों पर गंभीर मंथन किया।
अधिवेशन में मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांतीय अध्यक्ष शलभ कुमार भदौरिया एवं प्रदेश संयोजक (शासन एवं संगठन समन्वय समिति) रिजवान अहमद सिद्दीकी का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ। दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पत्रकारों की एकजुटता पर बल देते हुए संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया।
इस महत्वपूर्ण अधिवेशन में रायसेन जिला इकाई की सक्रिय और प्रभावी भागीदारी देखने को मिली। जिला अध्यक्ष संजय चौहान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने हिस्सा लिया, जिसमें मथुरा रजक, जितेंद्र मालवीय, महामंत्री मुकेश शर्मा, बबलू कुशवाह, अरविंद ताम्रकार, राहुल मालवीय, बारेलाल सूर्यवंशी एवं उपेन्द्र गौतम सहित अन्य पत्रकार शामिल रहे।
अधिवेशन के दौरान पत्रकार सुरक्षा कानून, फील्ड में आने वाली समस्याएं, पत्रकारों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संगठन के विस्तार और भविष्य की रणनीतियों पर भी सहमति बनी।
रायसेन इकाई के प्रतिनिधियों ने अधिवेशन में अपने विचार रखते हुए जमीनी स्तर पर पत्रकारों की चुनौतियों को मजबूती से उठाया, जिसे प्रदेश नेतृत्व ने गंभीरता से सुना और समाधान का भरोसा दिलाया।
यह अधिवेशन पत्रकार एकता और अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा देने वाला साबित हुआ।
0 Comments