Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

लोक निर्माण विभाग (PWD) की लापरवाही को उजागर कर रहा मिट्टी का ढेर

PWD की लापरवाही! रायसेन-भोपाल मार्ग पर मिट्टी का ढेर बना हादसों का न्योता।

तारिक खान-प्रदेश की स्याही & रायसेन की आवाज़

रायसेन। रायसेन-भोपाल मुख्य मार्ग पर ग्राम रतनपुर के पास सड़क किनारे कई दिनों से पड़ा मिट्टी का बड़ा ढेर लोक निर्माण विभाग (PWD) की लापरवाही को उजागर कर रहा है। भोपाल की ओर जाने वाले मार्ग पर सीधे हाथ की तरफ पड़ी यह मिट्टी दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।

इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। सड़क के किनारे पड़ा यह मिट्टी का ढेर धीरे-धीरे सड़क तक फैल रहा है, जिससे वाहन चालकों को अचानक वाहन मोड़ने या बचने में काफी परेशानी हो रही है। खासकर रात के समय यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए यह और अधिक खतरनाक साबित हो सकता है।

ग्रामीणों और राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि तुरंत मिट्टी हटाकर सड़क को सुरक्षित किया जाए, ताकि किसी अनहोनी से पहले ही जिम्मेदार विभाग अपनी जिम्मेदारी निभाए। 

Post a Comment

0 Comments