अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रायसेन में महिला अधिकारियों का सम्मान, अनुभा सिंह और सुरेखा जाटव की सराहना।
रायसेन स्थित डायट भवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिला अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सविता सेन एवं जिला कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा सबसे पहले जिला जनसंपर्क अधिकारी अनुभा सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्य, सक्रियता और जनसंपर्क के क्षेत्र में बेहतर समन्वय के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके कार्यों की सराहना करते हुए अधिकारियों ने कहा कि अनुभा सिंह अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कर रही हैं।
इसके साथ ही मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री सुरेखा जाटव को भी नगर के विकास कार्यों और प्रशासनिक जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि सुरेखा जाटव ने अपने कार्यकाल में नगर के विकास और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज महिलाएं प्रशासनिक, सामाजिक और हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
0 Comments