झपकी लगते ही पुलिया के नीचे गिरी मोटरसाइकिल, पिता-पुत्र घायल
108 एम्बुलेंस की तत्परता से दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानगंज पहुंचाया गया
रायसेन / रायसेन जिले के सुल्तानगंज क्षेत्र के ग्राम खमरिया निवासी बिहारी लाल पिता भूरेलाल आदिवासी (उम्र 72 वर्ष) अपने पुत्र संतोष (उम्र 32 वर्ष) के साथ पौड़ी से मोटरसाइकिल पर अपने गांव खमरिया लौट रहे थे। रास्ते में अचानक नींद की झपकी लगने से मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे उतर गई।
हादसे में बिहारी लाल आदिवासी के पैर और नाक में गंभीर चोट आई, जबकि उनके पुत्र संतोष के हाथ में चोट लगने से वे घायल हो गए। घटना के बाद तुरंत 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही 108 सुल्तानगंज एम्बुलेंस (वाहन क्रमांक 6594) मौके पर पहुंची।
ईएमटी सरमन कुमार अहिरवार और पायलट गोविंद गौर ने सूझबूझ के साथ घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानगंज पहुंचाया।
समय पर मिली एम्बुलेंस सेवा से घायलों को तत्काल इलाज मिल सका।
0 Comments