108 एम्बुलेंस स्टाफ की ईमानदारी बनी मिसाल
मरीज का छूटा सामान व पैसे लौटाकर पेश की मानवता की अनूठी मिसाल
(तारिक खान)-रायसेन की आवाज़ & प्रदेश की स्याही
बाड़ी / रायसेन। आरटीए (सड़क दुर्घटना) के एक मामले में बाड़ी से रायसेन रेफर किए गए मरीज के साथ 108 एम्बुलेंस सेवा की सराहनीय ईमानदारी सामने आई है।
108 एम्बुलेंस के पायलट संदीप और ईएमटी राजेन्द्र कीर्ति ने ड्यूटी के दौरान मरीज का सामान और नकद राशि एम्बुलेंस में छूट जाने पर तुरंत मरीज के अटेंडर को कॉल कर जानकारी दी और पूरा सामान सुरक्षित वापस सौंप दिया।
मरीज के पिता का नाम लालू प्रजापति बताया गया है। स्टाफ की इस संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा की क्षेत्र में सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि 108 एम्बुलेंस के कर्मचारी न केवल जीवनरक्षक सेवा देते हैं, बल्कि मानवीय मूल्यों को भी पूरी निष्ठा से निभाते हैं।
यह घटना साबित करती है कि आपात सेवाओं में कार्यरत कर्मी ईमानदारी और मानवता की मिसाल कायम कर समाज का भरोसा मजबूत कर रहे हैं।
0 Comments