उदयपुरा टोल के पास सड़क हादसा, बाइक सवार गंभीर घायल
रायसेन/उदयपुरा- उदयपुरा टोल के समीप करियागांव के पास आज एक इनॉवा कार ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक देवरी क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस नंबर CG 04 NS 4609 के पायलट उपदेश नाथ और ईएमटी शरद ने तत्परता दिखाते हुए घायल को प्राथमिक उपचार दिया और तुरंत उदयपुरा अस्पताल में भर्ती कराया।
फिलहाल घायल का इलाज जारी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
0 Comments