Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

खामखेड़ा के पास एक स्कूल बस और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर

खामखेड़ा के पास स्कूल बस–मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर, युवक गंभीर घायल
(तारिक खान)-रायसेन की आवाज़ & प्रदेश की स्याही


रायसेन/सुल्तानगंज दिनांक 28/02/2026 को शाम करीब 05:00 बजे ग्राम खामखेड़ा के पास एक स्कूल बस और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार विकास, पिता रामप्रसाद, उम्र 25 वर्ष, निवासी महुआखेड़ा, थाना सुरखी, जिला सागर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस और थाना सुल्तानगंज की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस स्टाफ में ईएमटी जयसिंह ठाकुर एवं पायलट गोविन्द गौर ने तत्परता दिखाते हुए घायल को प्राथमिक उपचार दिया और उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानगंज में भर्ती कराया।

प्राथमिक जांच के बाद घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सागर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम और तेज़ रफ्तार पर नियंत्रण की मांग की है, ताकि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Post a Comment

0 Comments