Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

कु. शिवानी जालवान बनीं इंडियन बैंक की परिवीक्षाधीन अधिकारी, रायसेन का बढ़ाया मान-सम्मान

पुलिस लाइन के सरकारी आवास से बैंकिंग सेवा तक का सफर

कु. शिवानी जालवान बनीं इंडियन बैंक की परिवीक्षाधीन अधिकारी, रायसेन का बढ़ाया मान-सम्मान
तारिक खान-प्रदेश की स्याही

रायसेन। रायसेन जिले के लिए यह अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है कि जिले की होनहार बेटी कु. शिवानी जालवान ने वर्ष 2025 में आईबीपीएस (IBPS) द्वारा आयोजित बैंकिंग परीक्षा में प्रथम प्रयास में शानदार सफलता अर्जित करते हुए परिवीक्षाधीन अधिकारी (PO) के पद पर चयन प्राप्त किया है। चयन के उपरांत उन्हें इंडियन बैंक आवंटित हुआ है, जहाँ उनका प्रशिक्षण मुंबई स्थित इंडियन बैंक ट्रेनिंग सेंटर में होगा।

सीमित संसाधनों के बावजूद मजबूत हौसलों के साथ आगे बढ़ते हुए कु. शिवानी जालवान ने पुलिस लाइन स्थित शासकीय आवास में रहकर अनुशासित दिनचर्या और आत्म-अध्ययन के दम पर यह उल्लेखनीय मुकाम हासिल किया। उनकी सफलता यह सिद्ध करती है कि सच्ची लगन, निरंतर परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है।
कु. शिवानी जालवान के पिता श्री सतीश जालवान, पुलिस विभाग में सहायक उप निरीक्षक (सउनि) के पद पर थाना देवनगर में पदस्थ हैं। शिवानी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपनी माता श्रीमती किरण जालवान, पिता सतीश जालवान एवं भाई दीपेश जालवान को देते हुए कहा कि परिवार के सतत सहयोग, प्रेरणा और मार्गदर्शन ने उन्हें हर कठिन मोड़ पर संबल दिया।

इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। 

जिलेभर से कु. शिवानी जालवान को बधाइयाँ एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी जा रही हैं। क्षेत्रवासियों ने भी उनकी सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि शिवानी की कहानी संघर्ष से सफलता तक की एक मिसाल है, जो आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ने की राह दिखाएगी।

Post a Comment

0 Comments