युवा पत्रकार कृष्ण कांत सोनी को मिला बड़ा दायित्व, जनहित की आवाज़ अब संगठन की ताकत।
तारिक खान
रायसेन। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल का नवां स्थापना दिवस सुनवाहा माता मंदिर प्रांगण में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान हुई घोषणा ने पूरे जिले का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। रायसेन जिले के उभरते युवा पत्रकार कृष्ण कांत सोनी को जिला मीडिया प्रभारी एवं धर्म प्रचार प्रसार प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई।
यह दायित्व विभाग मंत्री संजय खरे की अनुशंसा और जिला अध्यक्ष मिहीलाल लोधी की सहमति से प्रदान किया गया। घोषणा के साथ ही मंदिर प्रांगण तालियों और जयकारों से गूंज उठा। इष्ट मित्रों और क्षेत्रवासियों ने बधाइयों की झड़ी लगा दी।
कृष्ण कांत सोनी लंबे समय से एक निष्पक्ष पत्रकार के रूप में समाज के मुद्दे उठाते रहे हैं। किसानों की समस्याओं से लेकर शिक्षा,राजनीति और स्वास्थ्य जैसी अव्यवस्थाओं तक, उन्होंने हमेशा जनहित को प्राथमिकता दी। उनकी निर्भीक और सशक्त लेखनी ने उन्हें युवाओं का सच्चा प्रतिनिधि बना दिया है। यही कारण है कि संगठन ने उन पर विश्वास जताकर यह जिम्मेदारी सौंपी।
नए पद पर रहते हुए वे संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे और धर्म प्रचार प्रसार प्रमुख के रूप में सनातन संस्कृति और राष्ट्रवादी विचारधारा का संदेश घर-घर तक ले जाएंगे।
क्षेत्रवासियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। यह उपलब्धि न केवल कृष्ण कांत सोनी के लिए गौरव का क्षण है, बल्कि जिले के समस्त युवाओं के लिए प्रेरणा भी है कि सच्चाई और समाजसेवा के मार्ग पर चलते हुए सफलता अवश्य मिलती है।
0 Comments