कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने किसानों से की चर्चा, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन।
रायसेन कलेक्ट्रेट में किसानों और प्रशासन की बैठक, मुद्दों पर खुलकर हुई बातचीत।
भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों से मिले कलेक्टर, हर संभव मदद का भरोसा।
(तारिक खान)
रायसेन। जिले के किसानों की समस्याओं को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एक विशेष बैठक हुई। बैठक में रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा और भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी आमने-सामने बैठे।
करीब एक घंटे चली इस चर्चा में किसानों ने फसल बीमा, बिजली कटौती, खाद-बीज की कमी और सिंचाई जैसे मुद्दे उठाए। किसानों का कहना था कि इन समस्याओं से खेती-किसानी प्रभावित हो रही है।
कलेक्टर ने धैर्यपूर्वक किसानों की बातें सुनीं और हर विषय पर प्रशासनिक दृष्टिकोण से जवाब दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों की दिक्कतों को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाएगा और विभागीय अधिकारियों को इसके लिए निर्देशित किया जाएगा।
0 Comments