7 साल बाद वार्ड नं. 6 में उठी ज़हिर भाई की सवारी, नगर में उमड़ा आस्था का सैलाब
रायसेन। नगर के वार्ड नं. 6 के टांका मोहल्ला में लगभग 7 साल बाद ज़हिर भाई की सवारी उठने से क्षेत्र में उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार ज़हिर भाई, जिन्हें जहीर हड्डी के नाम से भी जाना जाता है, उनकी सवारी लंबे अंतराल के बाद निकाली गई।
सवारी जैसे ही टांका मोहल्ला से शुरू हुई, बड़ी संख्या में श्रद्धालु और नागरिक इसमें शामिल होने लगे। नगर के मुख्य मार्गों से होकर सवारी का पारंपरिक रूप से परकम्मा किया गया। पूरे मार्ग में लोगों ने स्वागत किया और श्रद्धा व्यक्त की।
इस दौरान माहौल धार्मिक आस्था और भाईचारे से सराबोर दिखाई दिया। सवारी में शामिल लोगों ने इसे वर्षों बाद मिला विशेष अवसर बताया। आयोजन के दौरान व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए स्थानीय लोगों का सहयोग भी देखने को मिला।
बताया जा रहा है कि इस सवारी में हज़ारों की संख्या में लोग शामिल हुए, जिससे वार्ड नं. 6 और आसपास के क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
0 Comments