Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

उवेश रिपोर्टर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने जमीयत उलमा-ए-हिंद के प्रदेश मीडिया प्रभारी

मीडिया आज समाज और संगठन के बीच संवाद का सबसे मजबूत माध्यम है
तारिक खान-प्रदेश की स्याही & रायसेन की आवाज़

रायसेन। जिले के बम्होरी में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार उवेश रिपोर्टर को जमीयत उलमा-ए-हिंद का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संगठन के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना मुफ्ती मासूम साकिब द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपकर प्रदान की गई।

मीडिया जगत में अपनी सक्रियता और निष्पक्ष कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले उवेश रिपोर्टर को यह दायित्व मिलने पर संगठन के पदाधिकारियों, उलेमा, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल देखा गया। उपस्थित जनों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे संगठन की नीतियों, विचारों और सामाजिक सरोकारों को प्रदेशभर में प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य करेंगे।

नियुक्ति के बाद उवेश रिपोर्टर ने मौलाना मुफ्ती अहमद खान, मौलाना हामिद खान कासमी सहित संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मीडिया आज समाज और संगठन के बीच संवाद का सबसे मजबूत माध्यम है तथा उवेश रिपोर्टर के अनुभव का लाभ संगठन को निश्चित रूप से मिलेगा। उनकी नियुक्ति को संगठन की मजबूती और मीडिया क्षेत्र में प्रभावी उपस्थिति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments